इटावा औरैया, फरवरी 3 -- बकेवर, संवाददाता। निवाड़ीकला में मंगलवार सुबह मोबाइल चलाने से मना करने पर कहासुनी के बाद युवती ने घर से नाराज होकर कुएं में कूदकर जान दे दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निवाड़ीकला निवासी 19 वर्षीय राधा पुत्री हरि शंकर सक्सेना मंगलवार की सुबह घर में मोबाइल चलाने को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। इसी दौरान राधा नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। परिवार के लोगों को लगा कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगी। हरि शंकर ने बताया कि गांव के बाहर घर से दो सौ मीटर दूरी पर अमर सिंह शाक्य के खेतों पर बने कुएं के पास राधा ने छलांग लगा दी। उसी दौरान छोटा भाई कृष्णा भी आसपास मौजूद था। बहन को अचानक कुएं की ओर जाते देख वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्ल...