इटावा औरैया, फरवरी 9 -- साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी जीवनभर की कमाई गंवाने से एक सेवानिवृत्त शिक्षक बाल-बाल बच गए।जनता इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक शास्त्री रामसेवक वर्मा को मुंबई से खुद को बीमा लोकपाल अधिकारी बताने वाली महिला लगातार कॉल कर रुपये ट्रांसफर कराने का दबाव बना रही थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे रामसेवक बैंक पहुंचे और खाते से रुपये भेजने लगे। इसी दौरान शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार चौहान को संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि रकम किसी अन्य खाते में जा रही है। तत्काल कार्रवाई करते हुए लेन-देन रुकवाया गया, जिससे करीब 2 लाख 75 हजार रुपये की राशि बचा ली गई। राशि सुरक्षित होने पर बुजुर्ग शिक्षक की आंखें भर आईं और उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.