इटावा औरैया, फरवरी 13 -- मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार रात करीब 11 बजे सर्पदंश से पीड़ित महिला के पति के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और युवक को गंभीर चोटें आ गईं। घटना के बाद देर रात तक ट्रॉमा सेंटर परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा। गोवेपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय विजयपाल उर्फ बीपी पुत्र लवकुश अपनी पत्नी को सर्पदंश के बाद इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर आया था। उसकी पत्नी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया था। इसी बीच रात करीब 11 बजे विजयपाल घर से कुछ जरूरी सामान लेकर दोबारा ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। बताया जा रहा है कि प्रवेश के दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद अचानक बढ़ गया और आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने युवक के...