इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- इटावा, संवाददाता। रामलीला मैदान स्थित हिन्दू हॉस्टल प्रांगण में हो रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में पड़ रही करोड़ों आहुतियों से इटावा का समूचा पर्यावरण परम शुद्धता पाकर अपनी दिव्यता को प्राप्त करने में लगा हुआ है। शुक्रवार को सप्तम दिवस को तीनों पालियों में प्रात: 8 बजे आरंभ होकर, दोपहर और संध्या तीनों समय की आहुतियों के साथ यज्ञ का दिव्य प्रवाह निरंतर विस्तृत होता रहा। शुक्रवार का दिन आयोजन के इतिहास में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, क्योंकि यज्ञ में कुल 14 करोड़ आहुतियों का शुभ संख्यान पूर्ण हुआ। यह संख्या केवल एक सांख्यिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्त सहभागी जनों की श्रद्धा, निष्ठा और तप-संकल्प का जीवंत प्रमाण है। यज्ञशाला में सुगंधित हवि की परिमल, मंत्रों की ध्वनि और "स्वाहा" के उच्चारण से उठती आभा न...