इटावा औरैया, मार्च 21 -- पुलिस ने बाइक सवार दो शातिर अंतर्जनपदीय बदमाशों को मुठभेड़ करके दबोच लिया। एक शातिर के पैर में गोली लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से असलहे, मोबाइल फोन व पार की गई नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने लूट चोरी टप्पेबाजी की कई वारदातों का खुलासा किया है। सफलता पाने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सराय भूपत कटे खेड़ा के जयदेव से गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाश चकमा देकर मोबाइल फोन व 15 सौ रुपए छीन ले गए। इस सूचना पर थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने फोर्स के साथ गुरुवार रात क्षेत्र के सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि तड़के सवा चार बजे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया तो दोनों मुड़कर गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.