इटावा औरैया, जनवरी 4 -- मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सदर विधायक ने शुभारम्भ किया। लखनऊ की यूपी कॉन संस्था द्वारा दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए सदर विधायक ने कहा कि अगर आप अच्छे से किसी भी कार्य का प्रशिक्षण लेकर उसे सीखती है तो अपना खुद का कार्य शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती है। जिससे आपके साथ आपके बच्चों की परवरिश भी बेहतर तरीके से हो सकेगी। उन्होंने बताया हमारे ही जिले की एक महिला मुख्यमंत्री से पुरस्कृत मंत्रवती हैं जिन्होंने अपने यहां स्ट्रॉबेरी, ड्रेगन फ्रूट की खेती कर आज पूरे उत्तरप्रदेश में अपना नाम व जिले का नाम रोशन किया है। उपायुक्त जिला उद्योग सुधीर कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को योजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिन सभी को रोज...