इटावा औरैया, फरवरी 8 -- जसवंतनगर। थाना बलरई क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि नरेंद्र सिंह पाल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर वर्तमान में इंद्रानगर रामनगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रह रहा था। यह मामला मार्च 2024 का है, जब पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इस प्रकरण में कुछ आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...