इटावा औरैया, फरवरी 21 -- सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यारत शिक्षामित्र का मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपए कर देने से शिक्षामित्र में खुशी है। उन्होंने अपनी यह प्रसन्नता व्यक्त की है। यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी कि मानदेय बढ़ाया जाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कहा है कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया है और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही तबादले जैसी व्यवस्था भी मिलेगी इससे शिक्षामित्र प्रसन्न हैं और उन्हें न्याय मिला है । उन्होंने कहा है कि शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढाए जाने की मांग कर रहे थे और अब सरकार ने उनकी इस मांगको पूरा कर दिया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में संगठन के वीरेंद्र सिंह वर्मा , सुरजीत सिंह पीयूष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.