इटावा औरैया, फरवरी 6 -- इटावा-फर्रूखाबाद हाई वे पर बख्त्यारपुरा पर नया टोल प्लाजा बनाकर वाहनों से वसूली का विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व किसान सभा ने कामरेड मुकुट सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से भेंटकर इस गैर कानूनी प्लाजा और वसूली बंद कराने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधि मण्डल में माकपा नेता प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, माकपा जिलामंत्रिपरिषद सदस्य पूर्व उपकुलसचिव डा. शौकीन सिंह, नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज राठौर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...