इटावा औरैया, फरवरी 19 -- एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर मारपीट व अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया उसकी शादी 14 वर्ष पूर्व जिला औरेया के थाना फफूंद के गांव निवासी से शादी हुई है। पति महाराष्ट्र में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह दो साल के बाद अपने घर आया जिसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट व गालीगलौज करता है साथ में जान से मारने की धमकी देता है। उसके पति का किसी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...