इटावा औरैया, जनवरी 29 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम अशोक कुमार दुबे ने 16 साल पुराने एक महिला की हत्या कर घर से लाइसेंसी रायफल व अन्य सामान को लूट ले जाने के मामले की सुनवाई करते हुए चार आरोपियों को दोषी मानकर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना 16 साल पहले जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। जसवंतनगर कस्बा के मोहल्ला पंसारी टोला निवासी राजीव कुमार राठौर पुत्र निन्हूमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसकी विधवा मौसी उसके घर के सामने बने मकान में रहती थी। 13 दिसम्बर को साढे़ नौ बजे तक दरवाजा नही खुला तो लोगों ने उन्हें जानकारी दी। वह दरवाजा खोलकर घर के अंदर गया तो उनका रक्त रंजित शव टीन शेड पर तख्त पर पड़ा था। इसके अलावा उसके घर में रखी उसके मामा जितेंद्र जो चित्रकूट में स...