इटावा औरैया, दिसम्बर 6 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कांकरपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने अब जांच की रफ्तार तेज कर दी है। गाजियाबाद निवासी मोहम्मद रफीक की तहरीर पर चौबिया पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रफीक ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम तीन नवंबर को चूड़ी के काम से अररिया बिहार जा रही थी। तभी शराब के नशे में धुत डंपर चालक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए थे, जबकि शबनम ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.