इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- इटावा, संवाददाता। महिला कांस्टेबल ने कृषि विभाग में अवर अभियंता पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, भ्रूण हत्या और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कराया है। अजीतनगर निवासी नीतू हाथरस की पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। नीतू ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 4 नवंबर 2022 को शहर के पचावली स्थित यदु फार्म गेस्ट हाउस में हुई थी। पति विपिन कुमार वर्तमान में कृषि विभाग, इटावा में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। शादी में 18 लाख रुपये और सामान शादी में दिया गया था। शादी से पहले पति और ससुरालियों ने धोखे से बताया था कि अलीगढ़ में उनके दो प्लॉट हैं, जिन पर शादी के बाद घर बनवाया जाएगा। लेकिन शादी के बाद ससुराल न ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.