इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जनसुनवाई करेंगी और महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पूनम द्विवेदी 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे विकास भवन के ऑडिटोरियम हॉल में महिला जनसुनवाई करेंगी। सुनवाई के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे दोपहर बाद ग्राम पंचायत भवन मामन हिम्मतपुर में जागरूकता चौपाल को संबोधित करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.