इटावा औरैया, फरवरी 22 -- दयाल मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल पर डॉ.तृप्ति यादव तथा जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री के सहयोग से स्तन और गर्भाशय कैंसर परामर्श और जाँच के लिए शिविर आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ डॉ जितिन यादव चिकित्सक सर्जिकलऑन्कोलॉजी, रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर और डॉ तृप्ती यादव वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ का मैत्री ग्रुप उपाध्यक्ष शीतल माहेश्वरी द्वारा तिलक लगाकर तथा प्रशासनिक निदेशक सीमा सिंह ने पटका पहना कर तथा फेडरेशन कोऑर्डिनेटर स्मिता यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया। शिविर में विशेष रूप स्तन में गांठ, अनियमित मासिक धर्म, गर्भाशय में गांठ, कमर दर्द, बार बार पेशाब लगना आदि समस्याओं के बारे में डॉ जितिन यादव ने निःशुल्क जाँच करके परामर्श दिया। डॉ तृप्ती यादव ने महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार अल्ट्रा साउंड निःशुल्क किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.