इटावा औरैया, जनवरी 9 -- गुरुवार को ग्राम नसीदीपुर में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी रामदबन मौर्य थाना अध्यक्ष विपिन कुमार मलिक सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा दी गई जानकारी को अपने परिवार और समाज में साझा करें।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.