इटावा औरैया, फरवरी 7 -- क्षेत्र के रमायन गाँव में प्राचीन शिव मंदिर गंगाधर विश्वनाथ धाम पर श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ हो गया। गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ आरंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास बाल ब्रह्मचारी प्रेमानंद महाराज श्री कृष्णायन देशी गौशाला आश्रम हरिद्वार के द्वारा दोपहर 1:30 बजे से 5:30 बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। जबकि प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक मूल पाठ हो रहा है। यज्ञाचार्य पं. सर्वेश तिवारी तथा सह यज्ञाचार्य पं. धनंजय तिवारी के सान्निध्य में एक कुण्डीय रुद्र यज्ञ भी संपन्न हो रहा है। इस आयोजन के परीक्षित लोटस विला ग्रेटर नोएडा निवासी देव अवस्थी व रोमा अवस्थी हैं। 14 फरवरी को कथा विश्राम एवं पूर्णाहुति होगी। 15 फरवरी महाशिवरात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.