इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की महाविद्यालय विकास समिति के निदेशक डॉ राजेश द्विवेदी ने कहा है कि विश्व विद्यालय एआई पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही क्वांटम तकनीक भी लाने की तैयारी है। यहां पंचायत राज महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में आए डा. राजेश द्विवेदी ने बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालय कन्नौज के इत्र को लेकर भी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके लिए एमओयू भी हो गया है। इसके माध्यम से इत्र से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। फिलहाल इसकी फीस 1 लाख 4000 रुपए रखी गई है। आने वाले समय में जब इस कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार मिल जाएगा तब इसका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, वर्तमान सत्र में 303 रोजगार मेला लगाए गए और प्रत्येक रोजगार मेले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.