इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- कस्बा के औरैया रोड पर शनिवार की शाम सड़क पर अचानक अन्ना मवेशी आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार शास्त्री नगर निवासी चंदन कुशवाहा पुत्र कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...