इटावा औरैया, दिसम्बर 1 -- भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास सोमवार की सुबह करीब 6:40 बजे कानपुर से नई दिल्ली की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर मवेसी की मौत हो गई। इंजन से मवेसी टकराने पर लोको पायलट ने ट्रेन को रोका और इंजन की जांच पड़ताल की, हादसे से इंजन में कोई तकनीकी खामी नही आने व लाइन क्लियर होने पर आठ मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...