इटावा औरैया, फरवरी 5 -- मतदाता सूची में नाम दाखिल करने के लिए फॉर्म 6 भरे जा रहे हैं। इसके साथ ही संशोधन और नाम को मतदाता सूची से अलग किए जाने के लिए भी फॉर्म भरे जा रहे हैं। इन आवेदनों को जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है। इस हिसाब से इस इन फार्मो को जमा करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। इस संबंध में आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है कि 6 फरवरी को सभी बीएलओ 2 घंटे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक रहेंगे। अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए गए अविहित अधिकारी 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान केंद्र पर रहेंगे और दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने अपील की है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने दावे और आ...