इटावा औरैया, फरवरी 22 -- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर को लेकर रविवार को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बीएलओ पूरे दिन बूथों पर बैठे। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म जमा किए। तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 11160 मतदाताओं ने फॉर्म 6 जमा किया ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके । इनमें सबसे ज्यादा 3873 आवेदन इटावा विधानसभा क्षेत्र से आए। जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 3746 और भरथना विधानसभा क्षेत्र में 3541 आवेदन जमा किए गए। इसी तरह नाम काटने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 131 फार्म 7 जमा किए गए। इनमें से इटावा विधानसभा क्षेत्र में 84, जसवंतनगर में 25 और भरथना विधानसभा क्षेत्र में 22 आवेदन आए हैं। इसी तरह संशोधन के लिए 1237 मतदाताओं ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इनमें इटावा सदर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.