इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- एसआईआर में गणना प्रपत्र जमा करने के बाद डिजिटाइजेशन का काम भी किया जा चुका है। अब इस कार्य का समय बढ़ाए जाने के बाद अभी तक के कामकाज में जो मतदाता एब्सेंट, शिफ्टेड या डिलीट के कॉलम में है उनकी भी दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट का सहयोग भी लिया जा रहा है। जिले में 12 लाख 29 हजार 631 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे, इनमें से 9 लाख 90 हजार 39 गणना प्रपत्र वापस आ गए हैं। इस अभियान के दौरान 2 लाख 36 हजार 578 ऐसे मतदाता हैं जिन्हें एएसडीडी की श्रेणी में रखा गया है। यह या तो उसे स्थान से एब्सेंट है, या कहीं शिफ्टेड हो गए हैं, या फिर उनकी मृत्यु हो गई है। इतने दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान इन मतदाताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब एसआईआर की अवधि बढ़ा दी गई है तो फिर...