इटावा औरैया, फरवरी 1 -- फिशरवन क्षेत्र के बीहड़ में स्थित मजार को लेकर चल रहे विवाद की जांच के क्रम में रविवार को एलआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। एलआईयू टीम ने मजार परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इससे एक दिन पहले शनिवार को कोतवाली पुलिस भी तीन फरवरी को प्रस्तावित उर्स के मद्देनजर मजार पर पहुंची थी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि जिला प्रशासन ने इस वर्ष उर्स आयोजन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा कि अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन या भीड़ एकत्र करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा। साथ ही लोगों से शांति बनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.