इटावा औरैया, जनवरी 12 -- दो दिन पहले इंदौर से अपने गांव सहसों आए युवक का शव खाली मकान में फंदे पर लटका मिला। युवक रानीपुरा गांव निवासी महावीर सिंह का 20 वर्षीय बेटा कृष्ण सिंह था। काम के सिलसिले से इंदौर में महावीर पत्नी व परिवार के साथ रह रहा है। दो दिन पहले कृष्ण सिंह इंदौर से गांव जाने की बात कहकर निकला था और हनुमंतपुरा चौराहे के पास बने मकान में अकेला गया। फोन न उठने पर सोमवार दोपहर लगभग दो बजे उसके मामा भदौरियनपुरा से हनुमंतपुरा मकान पहुंचे, तो भांजे का शव फांसी के फंदे पर लटका देखकर दंग रह गए। सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर इकट्ठा हो गए। सीओ अवनीश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजन भी सूचना मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.