इटावा औरैया, जनवरी 31 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी बाह रोड पर ग्राम कुंडेशर के पास शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार एक ऑटो सड़क पर अचानक भैंस के आ जाने से टकराकर पलट गया। हादसे मे ऑटो में सवार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर है। जेतपुरा से सवारियां लेकर एक ऑटो इटावा आ रहा था। ऑटो में चालक समेत कुल सात सवारियां मौजूद थीं। कुंडेश्वर-कृष्णा नगर के बीच रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क पर अचानक एक भैंस आ जाने से तेज रफ्तार ऑटो टकरा गया। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्राम प्रधान जीतू भदौरिया सहित राहगीरों व स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी उदी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पछायगांव के नायकपुरा निवासी 55 वर्षीय कुसमा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.