इटावा औरैया, मार्च 25 -- हनुमानगढ़ी छोला मंदिर पर भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत स्वामी विवेकानन्द शाखा द्वारा स्व. सत्यनारायन वर्मा सर्राफ की स्मृति में सुन्दरकाण्ड एवं पांचाल प्रांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय वर्मा ने चार असहाय महिलाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण भी किया। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सीओ अतुल प्रधान को शाखा के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। विशेष अतिथि पालिका चैयरमैन अजय यादव गुल्लू को भी शाखा द्वारा माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। सुबह सुन्दरकाण्ड का आयोजन तथा दोपहर में होली मिलन मंचीय कार्यक्रम किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों के साथ भारत विकास परिषद के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.