इटावा औरैया, दिसम्बर 12 -- भारत विकास परिषद, पांचाल प्रान्त की स्वामी विवेकानन्द शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आर्य श्यामा इंटर कॉलेज में रविवार को प्रातः 9:30 बजे से होगा। मुख्य अतिथि उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. अजय सिंह रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. एसपी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सैफई होंगे। भरथना के पुलिस उपाधीक्षक आरवी. मौर्य भी विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है और इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान के 24 से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है और नई कोशिकाएँ तेजी से बनने लगती हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। रक्तदान करने से शरीर में फुर्ती आती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। परिषद के सदस्यो...