इटावा औरैया, मई 27 -- उपभोक्ता हितों की रक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तहसील इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस मौके पर संगठनात्मक रूप से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। गठित इकाई में अनिल कुमार श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही हिमांशु गुप्ता को तहसील सचिव और अमन सोनी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर एडवोकेट निशांत पोरवाल, अमित श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आरएन दुवे, राजेश चौहान, रुद्रपाल भदौरिया, आरएन दुवे, एडवोकेट उपेंद्र सिंह चौहान, राम प्रकाश पाल, नरेंद्र वर्मा, शरद दीक्षित, शुशांत उपाध्याय, अमन सोनी, रिषभ पोरवाल, अतुल कौशल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.