इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। एसआईआर के चलते जिन मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग नहीं हो पा रही है उन्हें नो मेपिंग के नोटिस भेजे गए हैं । इन नोटिसों की सुनवाई भी 41 स्थानों पर चल रही है। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की एक पूर्व प्रत्याशी को भी नो मेपिंग का नोटिस भेजा गया है। अब वे अपने कागजात लगा रहीं हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में इटावा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रहीं कमलेश कठेरिया को नो मेपिंग का नोटिस भेजा गया है । उनका वोट प्राइमरी पाठशाला कटरा बाल सिंह में है जो बूथ नंबर 230 है। एसआईआर के दौरान इन्होंने गणना प्रपत्र भरा था लेकिन जब मेपिंग की गई तो 2003 की मतदाता सूची से उनके नाम की मेपिंग नहीं हो पाई। इसके लिए इन्हें नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के जवाब में जरूरी कागजात लगते हैं । कमलेश कठेरिय...