इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- भाजपा कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट रखा गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसभा में प्रमुख पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, हरनाथ कुशवाह, विवेक भदौरिया, जितेंद्र गौड़, जितेंद्र जैन, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्या, उदयवीर दोहरे, रामशरण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, जितेंद्र भदौरिया, अंकित सैनी, समीर सक्सेना उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.