इटावा औरैया, फरवरी 9 -- पुरैला गांव में भाई की बारात वाले दिन बहन की अर्थी उठने पर गांव में मातम छा गया। पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुरैला निवासी 19 वर्षीय प्रिया पुत्री अशोक कुमार चार फरवरी को अपने भाई की शादी की खरीदारी करने के लिए कस्बा में लगने वाले बुध बाजार जा रही थी। वह अपने चचेरे भाई अनुज उर्फ लालू और चचेरी बहन जूली के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और सभी लोग खरीदारी में जुटे हुए थे। कस्बे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे अनुज उर्फ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.