इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को थाना भरथना में क्रेच का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों के हित में लगातार कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। क्रेच की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर ही अपने शिशुओं की देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक सशक्त, निश्चिंत एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। डीएम और एसएसपी ने कहा कि यह सुविधा महिला कर्मियों के लिए न केवल राहत भरी पहल है बल्कि मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.