इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी उदयवीर सिंह दुबे ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय के स्रोतों को बढ़ाना, डिजिटल प्रक्रियाओं को मजबूत करना तथा शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को देना रहा। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग, अभिलेखों का डिजिटलीकरण और तकनीकी साधनों का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के अभाव में कई बार पंचायतों को समय पर धनराशि प्राप्त नहीं हो पाती, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। यदि सभी कार्य शासन के नियमों के अनुरूप कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.