इटावा औरैया, जून 6 -- महिला कल्याण निगम की सभापति व भाजपा की संगठनात्मक जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम पूरे विश्व में फहराया है और भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। रक्षा के क्षेत्र में भी भारत पहले से बहुत मजबूत हुआ है। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर शोषित वंचित के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त करने का काम किया हैं। उन्होने कहा कि 2014 से पहले भारत की स्थिति वर्तमान स्थिति से बिल्कुल ही विपरीत थी। 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कई नई उपलब्धियां हासिल की है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा देश ही नहीं अपितु विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.