इटावा औरैया, फरवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि कोई सरकार की छवि धूमिल करे, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कोई रियायत नहीं बढ़ती जाएगी बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे डीपीआरओ के वायरल वीडियो के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। बख्तियारपुर में बनाए गए टोल के संबंध में टोल की दूरी को लेकर हो रहे विरोध के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इसे उचित मंच पर उठाएंगे। इस बात का प्रयास किया जाएगा कि आम जनता को किसी तरह की कठिनाई न हो। प्रभारी मंत्री ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का खास ख्याल रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.