इटावा औरैया, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में एमएसएमई वृहद ऋण वितरण शिविर लगाया गया। इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूलकिट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि लगभग 1700 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है। यह अभियान सतत रूप से संचालित रहेगा। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लाभार्थियों से आहान किया कि प्राप्त ऋण राशि का सदुपयोग केवल आर्थिक गतिविधियों एवं उद्यम स्थापना में ही किया जाए। अनुत्पादक कार्यों में व्यय न किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न बैंकों में 500 से अधिक आवेदन पत्र लंबित हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पात्र आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान करते हुए समयबद्ध रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.