इटावा औरैया, फरवरी 5 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने और लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होंने अपराधियों को समाज के लिये नासूर बताते हुये कहा कि अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतते हुये सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा के रुप में उन्हें जेल भिजवाया जाना बहुत जरूरी है। डीएम ने कहा कि निर्दाेषों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होने महिला सम्बन्धी अपराधों, पास्को एक्ट से सम्बन्धित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए कहा। यह भी कहा कि कानून के प्रति भय कायम करने और सजा काटने के लिये अपराधियों को जेल भिजवान...