इटावा औरैया, फरवरी 20 -- केके. महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, विशिष्ट कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति सलिल वर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ.अजय दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. महेन्द्र सिंह ने की। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ खिलाड़ियों के मार्च पास्ट वं मुख्य अतिथि द्वारा खेल भावना की शपथ दिलाकर किया गया। मुख्य अतिथि अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन में खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जब हमारा शरीर निरोग रहेगा तो हम अपने दैनिक जीवन के कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। खेल भावना का महत्व है ,खेल में कोई जाति या धर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.