इटावा औरैया, फरवरी 5 -- माकपा नेता व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए है। अमेरिका से किया गया मुक्त व्यापार समझौता भारत के कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने वाला हैं। डीज़ल पेट्रोल मंहगे होने से महगाई और भी बढ़ेगी। सरकार देश की पूरी सम्पत्ति पूंजीपतियों के नाम करना चाह रही है। यहां सरसईनावर में आयोजित सभा में पूर्व सांसद ने कहा कि स्मार्ट मीटर, फसल खरीद, निजी गल्ला गोदाम बनाने के अधिकार अडानी को दिये जा रहे है। इससे सरकारी तौर पर फसल खरीद बन्द हो जाऐगी। मण्डी समाप्त हो जाऐगी। राशन प्रणाली खतरे में पड जाऐगी, देश को इस संकट से बचाने के लिए बडे एवं सयुक्त आंदोलन की जरूरत है। का. शमशेर खां व मास्टर रघुनाथ सिंह की स्मृति में माकपा, किसान सभा की सभा में सुभाषिनी अली ने कहा कि साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.