इटावा औरैया, मार्च 26 -- यूपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजनाएं बताने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी पंडाल में इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित करके व फीता काटकर किया। उन्होंने पंडाल में विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ विरासत और संस्कृति के लिए भी कार्य कर रही है। सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं और उन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों तक पहुंचाया भी जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है जबकि अन्य विभागों में भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। युवाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.