इटावा औरैया, जनवरी 9 -- - कड़ी कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला इटावा, संवाददाता। बैंक मैनेजर के पिता की मौत के मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए है। बैंक मैनेजर ने पिता की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, पर पुलिस ने इसमें गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। बता दें कि बकेवर क्षेत्र के कुसगवां अहिरान गांव निवासी राहुल कुमार एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर हैं। उनके पिता अमर सिंह की नौ मई 2024 की रात मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि केस को हत्या में तरमीम कराने के लिए तत्कालीन एसएसपी संजय कुमार वर्मा के रीडर अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने 25 लाख रुपये की मांग की। इसपर उन्होंने रीडर को पांच लाख रुपये दे भी दिए। हालांकि बाद में उन्होंने मामले...