इटावा औरैया, नवम्बर 24 -- इटावा, संवादाता । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दो बीएलओ को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया है। गणना प्रपत्र वितरण करने और प्राप्त करके बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। 199 जसवन्तनगर व 201 भरथना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ लेबिल अधिकारियों ने यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करके दिखाया है। जसवन्तनगर विधानसभा के बूथ संख्या 50 के बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री अवनीत कुमारी ने कुल मतदाता 681 भरथना के बूथ संख्या 401 के बीएलओ नलकूप चालक संतोष सिंह चौहान ने कुल मतदाता 719 के सापेक्ष शत प्रतिशत ईएफ जमा कर उन्हें बीएलओ एप पर डिजिटाइट करने का काम पूरा दिया है। दोनों बीएलओ को जि...