इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में बेसिक शिक्षा में परिवर्तन विषय पर 10 अप्रैल गुरुवार को सुबह 10 बजे से शहर के वृंदावन गार्डन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आयोजक सर्वजीत भदौरिया, उपेंद्र सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन में बुनियादी शिक्षा के महत्व को देखते हुए प्राथमिक शिक्षा को सम सामयिक परिस्थितियों में और अधिक उपयोगी तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य को लेकर विचार विमर्श करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान एवं अनुभव रखने वाले महानुभावों को आमंत्रित किया गया है, जो अपने अपने विचार रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.