इटावा औरैया, फरवरी 1 -- गांव तिलिया कटहरा निवासी शांति देवी ने बताया कि उसका पुत्र उसे न तो समय पर खाना देता है और न ही उसका भरण-पोषण करता है। आरोप है कि पुत्र आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। रविवार दोपहर भी उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद घायल अवस्था में वृद्धा थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.