इटावा औरैया, जनवरी 5 -- यहां राहतपुरा के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी की बिजली काट दिए जाने को लेकर कालोनी के लोगों ने देर शाम को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि 14 दिन पूर्व बिजली काटी गई थी तब से वे बिना बिजली के रह रहे हैं। विभाग का कहना है कि कॉलोनी वालों ने बिल जमा नही किया है। इन चार करोड़ 35 लाख से अधिक रुपए का बिल बकाया है इसके चलते बिजली सप्लाई बंद की गई है। उधर बिजली सप्लाई जोड़े जाने की मांग को लेकर कांशीराम कॉलोनी के वाशिंदे एसई कार्यालय पर जमा हैं। सोमवार को राहतपुरा के समीप स्थित कांशीराम कालोनी की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे इस कालोनी में अंधेरा छा गया। इसे लेकर कालोनी के वाशिंदे एसई के कार्यालय में पहुंचे और वहां धरना शुरु कर दिया और बिजली सप्लाई बहाल किए जाने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.