इटावा औरैया, फरवरी 10 -- कैस्थ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर नए फीडर का शुभारंभ कर दिया गया है। इससे गर्मी के मौसम में नगरवासियों को अघोषित विद्युत कटौती, ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। टाउन फीडर पर बढ़ते लोड को देखते हुए यह व्यवस्था आरडीएसएस योजना के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में टाउन फीडर पर अधिक लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग, फाल्ट और तार टूटने जैसी समस्याएं सामने आती थीं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती थी। नए फीडर के शुरू होने से नगर के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। नवीन फीडर का विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीओ आनंद पाल सिंह द्वारा संविदाकर्मियों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की गई, जिसमें कार...