इटावा औरैया, फरवरी 2 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव के पुत्र अजय यादव उर्फ गुड्डू के निधन पर बार एसोसिएशन भरथना ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय की अगुवाई में आयोजित शोकसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोकसभा मे महामंत्री राकेश चौहान, रामकुमार यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र यादव, राजकुमार तिवारी, हाकिम सिंह, महावीर यादव, सुरेश यादव, सुबोध यादव, अनिल तिवारी, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण हरी दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.