इटावा औरैया, जून 15 -- रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन इससे मक्का किसान परेशान हैं। इस समय किसानो की मक्का सूख रही है। वारिश होने से पूरी मक्का भींग गई । जिस मक्का को किसान बेंचने के लिए तैयार थे अब किसानो को उसे फिर नए सिरे से सुखाना पड़ रहा हैइस समय खेतो से मक्का की कटाई चल रही है । जिन किसानों ने मक्का काट ली है वह उसे सुखाकर तैयार कर रहे हैं। तमाम किसान पिछले पांच दिन से अलग अलग स्थानो पर मक्का को जमीन पर फैलाकर सुखा रहे थे। रविवार और सोमवार को किसानो की ताखा क्षेत्र से ही हजारो कुंतल मक्का मंडी मे पहुंच जाती, लेकिन रविवार की सुवह मे हुई वारिश ने किसानो के मंसूबो पर पानी फेर दिया। ऊसराहार क्षेत्र मे फैली हजारों कुंतल मक्का भींग गई। किसान मेहनत कर मक्का को बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नही हो पाए। किसान सं...