इटावा औरैया, जनवरी 19 -- गांव अमथरी में सोमवार सुबह 27 वर्षीय सपना शाक्य घर के बाथरूम में नहा रही थी। अचानक पैर फिसलने से गिर गई और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पर पति धीरेंद्र शाक्य और अन्य परिजन उसे भरथना स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरन ने महिला की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सपना शाक्य को मृत घोषित कर दिया। सपना शाक्य की शादी वर्ष 2025 में हुई थी। महिला का एक तीन माह का बेटा भी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.